फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दीपक चाहर और ध्रुव जुरेल की झलकों पर झूमे फैंस

Mon, 25 May 2026 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
आईपीएल फैन पार्क
विज्ञापन
आगरा। जीआईसी ग्राउंड पर दो दिवसीय आईपीएल फैन पार्क का रविवार रात समापन हो गया। दूसरे दिन हजारों क्रिकेट प्रेमियों ने विशाल स्क्रीन पर आईपीएल मुकाबलों का रोमांच महसूस किया। इस दौरान आगरा निवासी क्रिकेटर दीपक चाहर की गेंदबाजी और ध्रुव जुरेल बल्लेबाजी की हर झलक ने दर्शकों का उत्साह कई गुना बढ़ाया।
विज्ञापन


पूरा फैन पार्क तालियों और शोर से गूंजता रहा। विशाल स्क्रीन पर लाइव मैच शुरू होते ही मैदान मिनी स्टेडियम में बदल गया। शाम होते-होते फैन पार्क का माहौल और रोमांच वाला बना। डीजे की धुन, फूड स्टॉल्स और क्रिकेट एक्टिविटीज ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। रात के मुकाबले में भी भारी भीड़ डटी रही। रात 10 बजे के बाद नॉइस पॉल्यूशन नियमों के तहत साउंड सिस्टम बंद कर दिया गया। इसके बावजूद दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ। लोग बिना आवाज के भी बड़ी स्क्रीन पर मैच देखते रहे और चौके-छक्कों पर तालियां बजाकर खुशी जताते रहे।
बच्चों के लिए क्रिकेट गेम जोन भी आकर्षण का केंद्र बने रहे। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन और संयुक्त सचिव सर्वेश भटनागर ने आयोजन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आगरा में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह शहर में क्रिकेट के प्रति जुनून को दर्शाता है। फैन पार्क के माध्यम से लोगों को स्टेडियम जैसा अनुभव मिला। यह आयोजन शहर के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। बीसीसीआई प्रतिनिधि दादन इरफान ने कहा कि दो दिनों तक दर्शकों ने जिस तरह आईपीएल फैन पार्क को सराहा, वह प्रशंसनीय है। अगले साल इसे और बेहतर तरीके से आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें