फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीन खेलों में चमका ऑल सेंट्स स्कूल, बना ओवरऑल चैंपियन

Mon, 25 May 2026 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
ताज कप हेक्सा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप
विज्ञापन
आगरा। सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल, पीली पोखर के मैदान पर आयोजित दसवीं ताज कप हेक्सा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों में जोश और खेल भावना देखने लायक रही। टग ऑफ वॉर, खो-खो एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न वर्गों में मिले अंकों के आधार पर ऑल सेंट्स स्कूल को ओवरऑल चैंपियन चुना गया।
विज्ञापन

ताज कप स्पोर्ट्स फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब एक हजार खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। टग ऑफ वॉर के अंडर-15 बॉयज वर्ग में ऑल सेंट्स स्कूल प्रथम व सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल द्वितीय रहा। अंडर-15 गर्ल्स वर्ग में ऑल सेंट्स स्कूल प्रथम जबकि कस्तूरबा गांधी स्कूल उपविजेता रहा। अंडर-17 बॉयज में ऑल सेंट्स स्कूल विजेता और सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल उपविजेता बना।
अंडर-17 गर्ल्स में कस्तूरबा गांधी स्कूल ने पहला व सूरज गोविंद स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 बॉयज में ऑल सेंट्स स्कूल विजेता रहा जबकि सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 गर्ल्स वर्ग में सेंट एंड्रूज कमला नगर ने पहला और ऑल सेंट्स स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में अंडर-14 बॉयज वर्ग में सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल विजेता व ऑल सेंट्स स्कूल उपविजेता रहा।
विज्ञापन

अंडर-17 बॉयज और गर्ल्स वर्ग में पीएम श्री हजरतपुर ने दोनों वर्गों में खिताब अपने नाम किए। अंडर-17 बॉयज में सेंट एंड्रूज कमला नगर व गर्ल्स वर्ग में इंडियन एरा उपविजेता रहा। अंडर-19 बॉयज वर्ग में सेंट एंड्रूज कमला नगर विजेता और ऑल सेंट्स स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 गर्ल्स में ऑल सेंट्स स्कूल ने पहला व कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। इस दौरान आयोजक अध्यक्ष उदय परिहार, कोषाध्यक्ष रघुदमन सिंह, सचिव उमेश कुमार, डॉ. सुनील कुमार उपाध्याय, हर्षिता गौर, तुषार सिंघल, प्रिंस कश्यप, काले सरदार, यश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें