फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चर्चित व्यापारी शैलेंद्र अग्रवाल 10 लाख की धोखाधड़ी में बरी, दरोगा की पत्नी ने दर्ज कराया था केस

Tue, 22 Jul 2025 09:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आलू के व्यापार में पैसा लगाने के नाम पर धोखाधड़ी का दरोगा की पत्नी ने व्यापारी पर केस दर्ज कराया था। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन कोर्ट में मजबूत साक्ष्य पेश नहीं कर सका।
         
विज्ञापन
court new - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धोखाधड़ी, एससी-एसटी एक्ट, आईटी एक्ट समेत अन्य आरोप के मामले में विभव नगर, ताजगंज निवासी शैलेंद्र अग्रवाल को विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। शैलेंद्र अग्रवाल धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज होने पर चर्चित हुए थे।
विज्ञापन


मामले में फतेहगढ़, फर्रुखाबाद निवासी श्वेता सिंह उर्फ रंजीता सिंह पत्नी विजय सिंह चक ने केस दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि पति विजय सिंह चक आगरा में चौकी जीआरपी आगरा सिटी पर तैनात हैं। उसकी जानकारी में आया कि शैलेंद्र अग्रवाल के कई कोल्ड स्टोरेज हैं। वह आलू का बड़ा व्यापारी है। उसके व्यापार में कई अधिकारियों ने अपना रुपया लगा रखा है। उनको वह प्रतिशत के हिसाब प्रतिवर्ष आय का लाभ देता है।

श्वेता ने स्वयं एवं रिश्तेदारों के रुपये लेकर 10 लाख रुपये आरोपी के व्यापार में लगा दिए। एग्रीमेंट की कहने पर शैलेंद्र अग्रवाल ने टाल दिया। बाद में ज्ञात हुआ कि वह ऐसे ही लोगों से रुपये लेकर अन्यत्र लगा देते हैं। रकम मांगने पर उसने डेढ़ लाख रुपये दे बाकी रकम नहीं दी। फर्जी फोन कराया था।
विज्ञापन


मामले में वादी सहित उनके पति समेत सात गवाहों की गवाही दर्ज हुई। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में धोखाधड़ी आरोप में कई केस दर्ज हुए थे। ज्यादातर मामलों में वादी से समझौता हो गया। इस पर उन्हें बरी कर दिया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें