15 अप्रैल से नगला पद्मा में सजेगी भीमनगरी
भीमनगरी आयोजन समिति के अध्यक्ष अजयशील गौतम ने बताया कि 15 से 17 अप्रैल तक नगला पद्मा, ग्वालियर रोड पर भीमनगरी का मंच सजाया जाएगा। पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, दूसरे दिन सामूहिक विवाह समारोह और अंतिम दिन मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान किया जाएगा।
कमेटी अपने स्तर पर मंच और कार्यक्रम करा रही है। धर्मेंद्र सोनी ने कहा कि प्रशासन अवस्थापना निधि से काम करा सकता है। मरम्मत कार्यों पर आचार संहिता लागू नहीं होती। उन्होंने रोष जताया कि पहली बार भीमनगरी में विकास कार्यों को लेकर ऐसी उपेक्षा बरती गई है।
14 अप्रैल को शाम 5.30 बजे तक लाएं झांकियां
डॉ. आंबेडकर शोभायात्रा के अध्यक्ष एसके सेक्सरिया ने बताया कि 14 अप्रैल को शाम 5:30 बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी। लोग अपनी झांकियों को मदीना होटल या चिम्मन चौराहे तक लेकर आएं। इन झांकियों के बीच ज्यादा दूरी नहीं होनी चाहिए। कमेटी ने नगला पद्मा और आंबेडकर शोभायात्रा रूट के लोगों से अपील की कि वह अपने घरों, मोहल्लों और आंबेडकर वाटिकाओं पर झालर जलाकर भव्य रोशनी करें और अपने घरों पर पंचशील का झंडा लगाएं।