पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में मैनपुरी जिले के युवक की डेंगू से मौत हो जाने के बाद परिजन उसके अंतिम संस्कार में नहीं जा पाए। बुधवार को पत्नी ने वहां शव का अंतिम संस्कार कराया। ताऊ-ताई और भाई-भाभी सहित अन्य परिजनों को वीडियो कॉल करके युवक के अंतिम दर्शन कराए गए। चिता को आग लगता देख परिजन फूट-फूटकर रो पड़े।
जिले के कुसमरा क्षेत्र निवासी 29 वर्षीय शिवेंद्र कुमार पुत्र लश्करी लाल पांच साल से पत्नी और बच्चों के साथ दार्जिलिंग में रहने के साथ ही एक होटल में नौकरी कर रहा था। तीन दिन पहले उसकी तबियत अचानक खराब हो गई थी।
यह भी पढ़ें- डॉक्टर योगिता हत्याकांड: आरोपी विवेक तिवारी के घर से मिली फाइल, चौंकाने वाले 'राज' खुले
परिजनों के अनुसार पत्नी ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर इलाज शुरू हुआ और कोविड 19 की जांच भी कराई गई। जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। बुधवार को शिवेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई।