फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार की कलह में सपा की वेबसाइट क्रेश

Sun, 01 Jan 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
पदाधिकारियों का स्टेटस जानने को वेबसाइट खोलने की लोग करते रहे कोशिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सैफई परिवार में मचे घमासान के बीच समाजवादी पार्टी की ऑफिशियल वेबसाइट क्रेश हो गई है। इस पर पार्टी से संबंधित कोई स्टेटस नजर नहीं आ रहा। www.samajwadiparty.in खोलने पर स्क्रीन पर बड़े-बड़े अक्षरों में सॉरी लिखा दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

रविवार को सपा में दिनभर सत्ता संग्राम चला। रामगोपाल यादव द्वारा बुलाए गए अधिवेशन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। शिवपाल सिंह यादव को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया। कुछ घंटों बाद खबर आई कि मुलायम सिंह यादव ने फिर से रामगोपाल यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया। थोड़ी ही देर बार एक और खबर मिली कि नरेश उत्तम पटेल को प्रदेश की कमान सौंप दी गई। इन तमाम जानकारियों की अधिकारिक पुष्टि के लिए पार्टी पदाधिकारियों और लोगों ने सपा की ऑफिशियल वेबसाइट खंगालने की कोशिश की लेकिन वह नहीं खुली। कई बार प्रयास किए, हर बार स्क्रीन पर सॉरी लिखा दिखा। देर रात तक यह साइट नहीं खुली। इस वेबसाइट पर पार्टी की तमाम जानकारियों के साथ ही पदाधिकारियों की भी सूची उपलब्ध रहती है। वेबसाइट न खुलने से कार्यकर्ता खासे परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें