भगवती बाग निवासी दिनेश शर्मा खराद कारखाने में काम करते थे। वह बीसी (लाटरी) भी चलाते थे। रविवार सुबह 9:30 बजे वो 100 मीटर दूर रहने वाले उदय अग्रवाल के घर गए थे। बेटे विष्णु ने आरोप लगाया कि उदय पर पिता के पांच लाख रुपये थे। रुपये मांगने पर उसने पिटाई की जिससे पिता की मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो गए थे। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया था।
ये भी पढ़ें - UP: विशाल अजगर और सांप की मुसीबत में पड़ गई जान, एक तारों में उलझा; दूसरा वाशिंग मशीन में जा फंसा
मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर उदय अग्रवाल, उसके बेटे आकाश और लखन के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई। रात 9 बजे शव को पोस्टमार्टम के बाद घर लाया गया मगर परिजन आरोपी को जेल भेजने की मांग पर अड़ गए। उन्होंने अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया। तनाव को देखते हुए क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सोमवार सुबह भी परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी नहीं हुए। थाने पहुंचे परिजन ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। परिजन आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने और मकान पर बुलडोजर की कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
ये भी पढ़ें - Gold Price 2026: सोना 15 हजार रुपये हुआ सस्ता, चांदी में भी भारी गिरावट; फिर भी नए आभूषण नहीं खरीद रहे लोग
इसके साथ स्थानीय लोगों भी आरोपी की अर्जित की गई संपत्ति पर कार्रवाई की मांग करने लगे। इस दाैरान काफी देर तक हंगामा और नारेबाजी करते रहे। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा भी पहुंच गई। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। मगर परिजन मानने को तैयार नहीं थे। इस पर उन्होंने विवेचक से मृतक के बेटे विष्णु के बयान दर्ज कराए। इसके बाद आरोपी उदय अग्रवाल की पत्नी सुमन अग्रवाल और बेटे बिट्टू के नाम की भी बढ़ा दिए। इस बारे में जानकारी देने पर ही दोपहर 1 बजे के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। इससे पहले क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने पहुंचकर परिजन से मुलाकात कर अधिकारियों से बातचीत की और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हृदय घात से होना आया है। पुलिस टीम जांच में जुटी है। विधिक राय ली जाएगी। इसके बाद ही आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - पति की नीच हरकत: पत्नी का कराया गर्भपात, इसलिए अश्लील तस्वीरें कर दीं वायरल, ससुराल वालों को भी न आई शर्म
हमारी तो दुनिया ही उजड़ गई
मृतक की पत्नी मंजू शर्मा, बेटियां रश्मि और प्रांशी के साथ दोनों बेटों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक की बेटी प्रांशी पिता के शव से लिपटकर बिलखती रही। उसने कहा कि हमारी तो दुनिया ही उजड़ गई। हमें सिर्फ इंसाफ चाहिए। जिन्होंने पिता को हमसे छीना है, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें - UP: दिल्ली गेट के 100 साल पुराने पीपल के पेड़ को लेकर भारी विवाद, TTZ में शिकायत; दो विभागों को देनी पड़ी सफाई