फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक महिला के परिजनों ने जिला अस्पताल में की तोड़फोड़, काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना संक्रमित महिला के परिजनों ने जिला अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा करते हुए तोडफ़ोड़ कर दी। मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व पुलिस से की गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया गया कि कोरोना संक्रमित एक महिला को उसके परिवार के लोग रविवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर ले गए थे, लेकिन महिला की हालत बिगड़ती चली गई।
विज्ञापन

रविवार को सुबह परिवार के लोग महिला को लेकर कोरोना अस्पताल पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक महिला को परिजन मृत अवस्था में लाए थे, लेकिन परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर रहे थे। उनका कहना था कि कोई भी महिला को देखने को तैयार नहीं था। काफी देर तक हंगामा होता रहा। आक्रोश बढने पर जिला चिकित्सालय में कक्ष के दरवाजे और खिड़कियां तोड़ दी गईं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मामले की रिपोर्ट प्रशासन व पुलिस को दी है। डिप्टी सीएमओ डॉ. अविनाश ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को दे दी गई है। पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें