फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दूल्हे का परिवार दहशत में...चचेरे भाई की कर डाली हत्या, अब दुल्हन पक्ष से मिल रही ये धमकी

Sat, 22 Nov 2025 09:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अलीगढ़ के अतरौली में गई बरात में बवाल हुआ।  दूल्हे के चचेरे भाई की हत्या कर दी गई। अब दूल्हे के परिवार को धमकियां दी जा रही हैं। 
विज्ञापन
शादी में फार्म हाउस के प्रवेश द्वार पर भिड़े घराती-बराती - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतराैली (अलीगढ़) में बरात पर हमला किया गया था। दूल्हे के चचेरे भाई की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है। दूल्हे के परिजनों का आरोप है कि उन्हें लगातार आरोपी पक्ष के लोग फोन कर रहे हैं। धमकी दी जा रही है। एमएलसी के दबाव में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। अब एमएलसी का नाम लेने पर उनके खिलाफ ही कार्रवाई का डर दिखाया जा रहा है। 
विज्ञापन


आगरा के सीता नगर, एत्माद्दाैला निवासी राहुल की 14 नवंबर को बरात अतराैली, अलीगढ़ गई थी। आरोप है कि दुल्हन पक्ष ने हमला बोल दिया था। दूल्हे के चचेरे भाई विनय की हत्या कर दी गई थी। इस घटना में पुलिस ने लापरवाही की थी। गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। बाद मामला मीडिया में आने के बाद हत्या और हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाई गईं। 

घटना में तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। दूल्हे की चाची नीतू चाैधरी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी पक्ष ने धमकाना शुरू कर दिया है। एमएलसी का नाम लेने पर दबाव डाल रहे हैं। कह रहे कि वीडियो जारी करो। इसमें एमएलसी पर लगाए आरोपों का खंडन करो। ऐसा नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। नीतू की बेटी की ससुराल अलीगढ़ में हैं। इस बारे में आरोपियों को पता है। इसलिए उन्हें ज्यादा डर लग रहा है। उसके साथ भी किसी तरह की घटना हो सकती है। वहीं दूल्हा दिल्ली में ही रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें