फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे चोर: परिवार की खुल गई आंख, पड़ोसियों के साथ मिलकर दोनों शातिरों को सिखाया सबक; पुलिस को साैंपा

Mon, 14 Sep 2026 08:59 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

कमरे की कुंडी खोलकर दो युवक घर में घुस आए। आहट सुनकर प्रीति और उनका बेटा जाग गए। उनके शोर मचाने पर पति, बच्चे और पड़ोसी गुड्डी देवी भी मौके पर पहुंच गईं। परिवार और पड़ोसियों को देखकर दोनों चोर भागने लगे, लेकिन सभी ने मिलकर उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के इन्नामह नगर में शनिवार तड़के एक घर में घुसने का प्रयास कर रहे दो चोरों को परिवार और पड़ोसियों ने मिलकर पकड़ लिया। चोरों के पास से दो मोबाइल फोन और एक बच्चे की सोने की बाली बरामद हुई है। महिला ने उन पर घर से नकदी चोरी करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इन्नामह नगर निवासी प्रीति पत्नी कुलदीप प्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार की सुबह लगभग चार बजे वह परिवार के साथ सो रही थीं। इसी दौरान कमरे की कुंडी खोलकर दो युवक घर में घुस आए। आहट सुनकर प्रीति और उनका बेटा जाग गए। उनके शोर मचाने पर पति, बच्चे और पड़ोसी गुड्डी देवी भी मौके पर पहुंच गईं। परिवार और पड़ोसियों को देखकर दोनों चोर भागने लगे, लेकिन सभी ने मिलकर उन्हें दबोच लिया।

पूछताछ के दौरान चोरों ने अपनी पहचान आकाश पुत्र महावीर निवासी इन्नामह नगर और मोहित पुत्र सुनील राजपूत निवासी इंद्रा नगर, नरायच के रूप में बताई। महिला के अनुसार, दोनों के पास से दो मोबाइल फोन और उनके बेटे की सोने की बाली मिली। साथ ही, घर से नकदी चोरी करने का भी आरोप लगाया गया है। बताया गया है कि भागते समय गिरने से दोनों चोरों को चोटें भी आई हैं। परिवार ने चोरी का सामान बरामद होने के बाद दोनों आरोपियों को थाने पहुंचाया। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें