फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: घरवालों ने शराब पीने पर डांट दिया...युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पेड़ पर लटकी मिली लाश

Sun, 01 Sep 2024 10:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

शराब पीकर घर पहुंचे युवक को परिवार के लोगों ने डांट लगा दी। इस बात से आहत युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले में छानबीन के बाद परिवार के लोगों से बात की, जिसमें आत्महत्या की वजह सामने आई। 

 
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में परिजनों की डांट से नाराज युवक ने पेड़ से लटक कर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव की जानकारी की। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई करने से मना कर दिया। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार रविवार सुबह क्षेत्र के कस्बा बाजना के लालपुर रोड़ पर साईं धाम कालौनी के समीप सड़क किनारे खड़े पेड़ पर राहगीरों ने एक व्यक्ति फांसी पर लटका देखा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और तत्काल सूचना इलाका पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह व उपनिरीक्षक अमित आनंद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय  बलवीर पुत्र मोतीराम निवासी गांव पारसौली थाना नौहझील हाल पता रेवाड़पुरा कस्बा बाजना थाना नौहझील के रूप में की। पुलिस ने सूचना परिजनों को दी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई और मौके पर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि युवक द्वारा शराब पीने पर परिजनों ने डांट लगा दी, जिससे आहत होकर युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर लटककर आत्महत्या कर ली गई। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई पर परिजनों ने इंकार कर दिया।जिस पर इलाका पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि युवक बलवीर ने शराब पीने को लेकर परिजनों के डांटने पर पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम से इंकार करने पर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें