फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: कार की टक्कर से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, हत्या का आरोप, परिजनों ने थाने में किया हंगामा

Tue, 01 Jun 2021 12:57 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

रविवार रात को कार की टक्कर से प्रॉपर्टी डीलर की मौत हुई थी। सोमवार की सुबह मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने हत्या की तहरीर दी है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
थाना जगदीशपुरा के बाहर हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर आठ में रविवार रात को घर के सामने टहल रहे प्रॉपर्टी डीलर की कार की टक्कर से मौत हो गई। लोगों ने कार सवार को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने सोमवार सुबह कार सवार युवक पर हत्या का आरोप लगाया। दो बार कार चढ़ाकर जान से मारने की बात कही। इसको लेकर थाना जगदीशपुरा का घेराव किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर सभी को शांत किया।

विज्ञापन


सेक्टर आठ के सामने नगला अजीता में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर बच्चू सिंह (32) पुत्र प्रकाशवीर सिंह रविवार रात को तकरीबन साढ़े नौ बजे घर के पास टहल रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। घटना के बाद लोग जुट गए। उन्होंने कार को रोक लिया। चालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बच्चू सिंह को अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई।  

मृतक के भाई संजय सिंह का आरोप है कि कार प्रतीक चौधरी चला रहा था। उसने जानबूझ कर कार चढ़ाई थी। भाई पर पहले सामने से टक्कर मारी। उनके गिरने पर दोबारा कार को बैक करके चढ़ा दी। इसके बाद भाग गया। प्रतीक के कालोनी की एक युवती से प्रेम संबंध में है। इस कारण वह आता-जाता है। वह नशे की हालत में कार चलाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वह कई वाहनों में टक्कर मार चुका है। इसका संजय के भाई बच्चू सिंह ने विरोध किया था। इसलिए उससे रंजिश मान रहा था। दो दिन पहले भी धमकी देकर गया था। सोमवार को परिजनों ने मोहल्ले के लोगों के साथ थाना का घेराव किया। प्रतीक चौधरी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने परिजनों को तहरीर लेकर शांत किया। 

तहरीर को विवेचना में किया जाएगा शामिल 
थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार रात को मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर दुर्घटना का मुकदमा दर्ज किया गया था। मृतक के भाई ने अब हत्या की तहरीर दी है। इसको विवेचना में शामिल किया जाएगा। आरोपी को पकड़ लिया गया है। 

परिवार में मचा कोहराम 
परिजनों ने बताया कि बच्चू सिंह जब घर के बाहर टहल रहे थे, तब उनकी पत्नी पिंकी और भाई संजय के अलावा कॉलोनी के कई लोग अपने गेट पर खड़े थे। प्रतीक ने सबकी आंखों के सामने बच्चू सिंह को टक्कर मारी। घटना को देखकर पिंकी बेहोश हो गईं। उन्हें परिवार के लोगों ने किसी तरह संभाला। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें