फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: घरवाले नहीं कर रहे शादी, युवक ने लगा दी नदी में छलांग... लोगों ने बचाई जान

Mon, 19 Aug 2024 08:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

शादी न होने से परेशान युवक ने जवाहर पुल से यमुना में छलांग लगा दी। लोगों ने जब ये देखा तो हैरान रह गए। राहगीरों ने उसे बेल्ट से पकड़कर पुल पर ही खींच लिया। 
 
विज्ञापन
यमुना में लगाई छलांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शादी नहीं होने से परेशान युवक ने जवाहर पुल से यमुना में कूदकर जान देने की कोशिश की, लेकिन राहगीर ने उसे बेल्ट से पकड़कर पुल पर खींच लिया और जान बचा ली। पुलिस ने युवक को परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि ताजगंज क्षेत्र का प्रमोद शाम करीब 5 बजे जवाहर पुल की रेलिंग पर बैठकर जान देने जा रहा था। तभी वहां से गुजर रहे विकास गुप्ता की नजर युवक पर पड़ी। विकास ने यमुना में कूदते समय उसकी बेल्ट पकड़ ली। इसके बाद आसपास के लोगों ने प्रमोद को पकड़ लिया।

सूचना पर थाना एत्माद्दौला प्रभारी मौके पर पहुंचे और युवक से पूछताछ की। प्रमोद ने बताया कि घरवाले उसकी शादी नहीं करवा रहे हैं। इसी बात से क्षुब्ध होकर वह यमुना नदी में कूदकर अपनी जान देने जा रहा था। पुलिस ने परिजन को बुलाकर उसे सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें