फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Crime: पड़ोसी ने रंजिश में घर पर कर दी फायरिंग, बाल-बाल बचे लोग...दहशत में पूरा परिवार

Mon, 19 Aug 2024 08:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के शाहगंज में पड़ोसी ने एक युवक के घर पर फायरिंग कर दी। पीड़ित ने पुलिस को इस घटना के सबूत भी उपलब्ध कराएं हैं, जिसके बाद पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज के राधे वाली गली क्षेत्र में एक घर पर फायरिंग की गई। पीड़ित पक्ष ने साथियों के साथ तमंचे लहराते हुए वीडियो पुलिस को उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन


राधे वाली गली के महावीर नगर के विशाल कुमार ने बताया कि क्षेत्र के रहने वाले युवक ने पूर्व में झगड़ा किया था। पुलिस ने दोनों पक्षों पर शांति भंग की कार्रवाई की थी। इसके बाद से आरोपी उनसे रंजिश रखता है। 9 अगस्त को छोटे भाई को दवा दिलाकर लौट रहा था। रास्ते में आरोपी ने तमंचा दिखाकर धमकाया। लोगों के पहुंचने पर वह भाग निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रात 12 बजे के बाद वह अपने साथियों के साथ घर आया और फायर किया। इससे परिवार के लोग दहशत में हैं। तमंचा लहराते हुए युवक व उसके साथी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। सोशल मीडिया पर भी आरोपी ने पिस्टल व तमंचे के साथ फोटो वायरल किए हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिकायत पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें