फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर हादसा : फिरोजाबाद के परिवार ने सुनाई आपबीती, हम बच गए लेकिन..

Sat, 19 Aug 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जसराना (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
train
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में हुए ट्रेन हादसे में मथुरा का परिवार बाल-बाल बच गया। जसराना निवासी संजू पत्नी और बेटे के साथ मथुरा निवासी बहन-बहनोई को लेकर हरिद्घार जा रहे थे। ट्रेन हादसे में बहन-बहनोई घायल हो गए हैं। बहनोई को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जसराना के मोहल्ला कूंचा निवासी संजू वर्मा पुत्र रामकिशन वर्मा हरिद्घार इजाज कराने जाते हैं। संजू वर्मा अपनी पत्नी पूनम एवं बेटे श्याम के साथ अपनी बहन अनीता के यहां मथुरा पहुंचे। मथुरा से बहन अनीता, बहनोई विजन वर्मा, भांजी तन्नू एवं गौरी के साथ कलिंग उत्कल एक्सप्रेस से हऱिद्धार जाने के लिए सवार हो गए। 

मथुरा से ट्रेन चल कर मुजफ्फरनगर के खतौली के पास पहुंची कि तेज आवाज के साथ लोग एक दूसरे के उपर गिरने लगे। इसके चलते ट्रेन में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में उत्कल एक्सप्रेस के जो डिब्बे पटरी से उतरे थे उनमें संजू भी परिवार के साथ सवार थे। मामूली रुप से घायल संजू ने परिवार की तलाश की तो सभी लोग सुरक्षित मिलने पर राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


वहीं संजू के मथुरा निवासी बहनोई हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए हैं। मौके पर पहुंचे राहत कर्मियों ने उन्हें मेरठ में भर्ती कराया। हादसे में बहन अनीता भी आंशिक रुप से घायल हुई है। हादसे की सूचना से संजू के परिवार में हड़कंप मच गया है। संजू के बडे भाई राजू वर्मा ने बताया कि संजू, उसकी पत्नी पूनम, बेटा श्याम एवं भाजियां सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें