फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दादी की मौत पर परिवार में रार, नाती बोला-चचेरे भाई ने दिया मार

विज्ञापन
96 वर्षीय वृद्धा की स्वभाविक मौत,नाती ने परिजनों पर लगाया तकिया से मुँह दवाकर हत्या का आरोप, पु
विज्ञापन
पिनाहट। गांव विप्रावली में मंगलवार की शाम 96 वर्षीय वृद्धा पुनिया देवी की घर में मौत हो गई। सांसें थमते ही परिवार में रार मच गई। उनके दो बेटों के परिवार आमने-सामने आ गए। मृतका के एक नाती ने चचेरे भाई-बहन पर तकिया से गला दबाकर दादी को मार डालने का आरोप लगाया। थाने में तहरीर दे दी। वहीं आरोपी पक्ष दूसरे बेटे ने जमीन के विवाद में झूठा फंसाने की साजिश बताया। पुलिस से पोस्टमार्टम की गुहार लगाई।
विज्ञापन

विप्रावली निवासी पुनिया देवी के दो बेटे मुन्ना लाल और भावनाथ हैं। दोनों अलग रहते हैं। वृद्धा अपने छोटे बेटे भावनाथ के साथ रहती थीं। साथ ही उन्होंने 6 महीने पहले छोटे बेटे के पुत्र के नाम अपनी बीघा जमीन भी कर दी थी। दोनों भाइयों के बीच जमीन का मुकदमा भी चल रहा है। इधर, मंगलवार की शाम पुनिया देवी की मौत हो गई।
वृद्धा की सांसें थमते ही दोनों बेटों के परिवार में तकरार हो गई। बुधवार सुबह नाती संजय पुत्र मुन्ना लाल ने चचेरे भाई-बहन पर दादी का मुंह तकिया से दबाकर मार डालने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। थाना पिनाहट में इसकी तहरीर भी दे दी। पुलिस को बताया कि घटना के समय चाचा-चाची घर पर नहीं थे। घर में उनके बेटे व बेटी थे। जमीन हथियाने के बाद चचेरे भाई-बहन ने दादी की हत्या कर दी।
विज्ञापन


उधर, पूनिया देवी के दूसरे बेटे भावनाथ ने भी पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि उनकी मां की मंगलवार शाम को घर पर स्वभाविक मौत हुई है। उनकी मां के नाम करीब छह बीघा जमीन थी, जिसे उन्होंने जीवित रहते उनके बेटे के नाम कर दिया था। इसी जमीन पर बड़े भाई और उसके बेटे संजय से विवाद चल रहा है। कहा कि इसी रंजिश में भतीजा उनके परिवार को फंसाने की कोशिश कर रहा है।


दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। वृद्धा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- अनिल कुमार, एसीपी पिनाहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें