फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात के स्वागत में लगा परिवार, दुल्हन चली गई प्रेमी संग, छानबीन में जुटी पुलिस

Sun, 02 Feb 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बरात के स्वागत में परिवार लगा हुआ था। दरवाजे पर बरात पहुंच भी गई लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि दोनों परिवारों में खलबली मच गई। दुल्हन प्रेमी संग चली गई। मामला पुलिस के पास पहुंचा है। पुलिस ने प्रेमी के पिता से पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन


मामला मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र का है। यहां की एक कॉलोनी में शनिवार को युवती की शादी थी। दूल्हे का परिवार पानीपत से आया था। दुल्हन का परिवार बरात की आवाभगत में लगा था। एक गेस्ट हाउस में शादी की तैयारियों के बीच ही दुल्हन लापता हो गई।

इसकी सूचना पहुंची को दी गई। पुलिस ने प्रेमी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। वहीं लड़की की तलाश को दो टीमें लगाई गई हैं। प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल ने बताया कि जल्द ही युवती को तलाश करके बरामद किया जाएगा। फिलहाल बारात मौके पर ही गेस्ट हाउस में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें