फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर कैसे जलेंगे घर के 'दीपक', बेटा है लापता, मां-बाप ने डीजी से लगाई तलाश की गुहार

Thu, 24 Oct 2019 11:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
एसपी पश्चिमी रवि कुमार के सामने खड़े लापता युवक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस लाइन में डीजी जेल आनंद कुमार के आने की जानकारी पर अछनेरा से एक परिवार अपने लापता बेटे के बरामद नहीं होने की शिकायत लेकर पहुंचा। लेकिन, डीजी जेल पीड़ित परिवार से नहीं मिले और निरीक्षण करते रहे। पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रवि कुमार ने ही उनकी शिकायत सुनी। हालांकि निरीक्षण के बाद डीजी ने एसएसपी से मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


गांव नागर, अछनेरा निवासी हरिराम शर्मा ने बताया कि उनका बेटा धर्मेंद्र किरावली तहसील में प्राइवेट तौर पर काम करता है। 18 अक्टूबर की दोपहर तीन बजे तहसील से बाइक लेकर घर आने के लिए निकला था। इसके बाद घर नहीं आया है। 

उसका फोन भी स्विच ऑफ है। बेटे की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। धर्मेंद्र शादीशुदा है, उसके दो बच्चे हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

हरिराम डीजी के आने की जानकारी पर अपनी पत्नी ऊषा देवी, धर्मेंद्र की पत्नी प्रतिभा के साथ आए। वह निरीक्षण के दौरान खड़े रहे। लेकिन, डीजी उनके सामने से निकलकर चले गए।

एसपी पश्चिमी ने ही उनकी बात सुनी। इसके बाद उन्हें घर भेज दिया। इस दौरान मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। वह एसपी के सामने हाथ भी जोड़ते रहे।

वहीं शहर में डीजी जेल आनंद कुमार ने पीआरवी के रिस्पांस टाइम के बारे में भी पूछा था। यूपी 100 पीआरवी ने बताया कि देहात में रिस्पांस टाइम 10:49 मिनट है, जबकि सिटी में 7:41 मिनट है। हालांकि यह स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं हैं। रिस्पांस टाइम में आगरा का स्थान 11वां हैं। इसमें भी सुधार की जरूरत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें