एसपी पश्चिमी रवि कुमार के सामने खड़े लापता युवक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में डीजी जेल आनंद कुमार के आने की जानकारी पर अछनेरा से एक परिवार अपने लापता बेटे के बरामद नहीं होने की शिकायत लेकर पहुंचा। लेकिन, डीजी जेल पीड़ित परिवार से नहीं मिले और निरीक्षण करते रहे। पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रवि कुमार ने ही उनकी शिकायत सुनी। हालांकि निरीक्षण के बाद डीजी ने एसएसपी से मामले की जानकारी ली।
गांव नागर, अछनेरा निवासी हरिराम शर्मा ने बताया कि उनका बेटा धर्मेंद्र किरावली तहसील में प्राइवेट तौर पर काम करता है। 18 अक्टूबर की दोपहर तीन बजे तहसील से बाइक लेकर घर आने के लिए निकला था। इसके बाद घर नहीं आया है।
उसका फोन भी स्विच ऑफ है। बेटे की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। धर्मेंद्र शादीशुदा है, उसके दो बच्चे हैं।