फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: परिजन का आरोप, सामूहिक दुष्कर्म से आहत होकर बेटी ने की थी आत्महत्या

Tue, 24 Jun 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। 15 जून को लाहुरीपुर गांव में एक किशोरी की आत्महत्या ने नया मोड़ ले लिया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ था, जिसके बाद लोक-लज्जा और मानसिक आघात के कारण उसने फांसी लगाकर जान दे दी। यह खुलासा किशोरी के आत्महत्या से पहले लिखे गए एक सुसाइड नोट से हुआ है। पुलिस ने इस मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 15 जून को करीमगंज से चप्पल लेने गई थी। वापसी में गांव के ही तीन नामजद व्यक्तियों ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया और मक्के के खेत में खींच ले गए। आरोप है कि वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया, जबकि दो अन्य साथी भी इसमें शामिल थे।
घटना के बाद किशोरी घर लौटी और परिजनों की गैरमौजूदगी में सुसाइड नोट लिखकर बरामदे में फांसी लगा ली। जब उसकी मां ने उसे फंदे पर देखा तो पड़ोसियों को सूचना दी। सुसाइड नोट से ही दुष्कर्म की बात सामने आई। परिजन ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर आशीष दुबे ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें