फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फेम ने सचल दल समाप्त करने की उठाई मांग

विज्ञापन
प्रमुख सचिव राज्य कर से मुलाकात करते फेम के पदाधिकारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
आगरा। फेडरेशन ऑफ इंडिया व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोबती के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख सचिव राज्य कर कामिनी रतन चौहान से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने ज्ञापन देकर सचल दल व्यवस्था को खत्म करने की मांग की। राज्य कर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल से पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों को नोटिस केवल ई-मेल से नहीं बल्कि व्यक्तिगत रूप से भेजा जाए।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि कई बार काम के दबाव के कारण कारोबारी ई-मेल नहीं देख पाते हैं। इस पर नोटिस व कार्रवाई का सामना करना पड़ता है। अधिकारी टारगेट का बहाना बनाकर जुर्माना जमा कराते हैं जिसमें से 90 से 95 फीसदी धनराशि विभाग को वापस करनी पड़ती है। ऐसे में कारोबारी को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा एमनेस्टी स्कीम लागू करने, वैट की धारा-32 को जीएसटी में भी लागू करने की मांग रखी। साथ ही कहा कि व्यापारियों के बैंक खाते बिना नोटिस के सीज न किए जाएं। फेम के जिला महामंत्री ब्रजेश पंडित ने अधिकारियों की भी समीक्षा करने का सुझाव दिया। प्रमुख सचिव ने सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष राजेश खुराना, राजेन्द्र सिंह कुक्कू, चंद्रमोहन सचदेवा के अलावा मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, कानपुर, बदायूं, फर्रुखाबाद के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें