फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन PHC के ICU वार्ड की दीवार, मलबे में दबकर मां व दो वर्षीय बेटी घायल, हालत नाजुक

Sun, 11 Jun 2023 06:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में निर्माणाधीन PHC के ICU वार्ड की दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर मां व दो वर्षीय बेटी घायल हो गई। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। 

 
विज्ञापन
UP: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन PHC के ICU वार्ड की दीवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में सहारा देने से पहले ही पीएचसी की दीवार धराशाई हो गई। हादसे में एक महिला व दो वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई। मौजूद लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। 

महिला व बेटी गंभीर रूप से घायल

घटना पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र स्थित सेहा में बन रहे प्राथमिक स्वास्थ केंद्र की है। यहां रविवार की शाम निर्माणाधीन पीएचसी के आईसीयू वार्ड की दीवार भरभराकर गिर गई। नीचे काम कर रही मध्यप्रदेश के रीछई निवासी मंजू देवी (22) और उसकी दो वर्षीय बेटी मोहिनी मलबे में दब गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- ससुर को बहू से हुआ इश्क: दोनों मनाने लगे रंगरेलियां, सास ने कर दिया हंगामा, शर्म से पानी पानी हुआ परिवार

दोनों को रेफर किया गया

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने ईंट हटाकर दोनों को निकाला। लोगों ने तत्काल दोनों को सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें