फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज के 'धरती पकड़' फक्कड़ बाबा ने 17वीं बार कराया नामांकन, 16 बार लड़ चुके हैं चुनाव

Tue, 19 Mar 2019 09:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
नामांकन पत्र दिखाते फक्कड़ बाबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। मथुरा में पहले दिन ही धरती पकड़ के रूप में प्रख्यात हो चुके फक्कड़ बाबा रामायणी ने एक बार फिर नामांकन दाखिल कर दिया है। यह उनका 17वां नामांकन है। इसके अलावा जसबंत सिंह बघेल ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन


लोकसभा निर्वाचन 2019 के द्वितीय चरण की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कोर्ट में सुबह 11 बजे से शुरू हो गई। पहले दिन जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम सर्वज्ञराम मिश्र और सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम सदर क्रांतिशेखर सिंह निर्धारित कोर्ट में नामांकन प्रक्रिया के लिए मौजूद रहे। रामराज्य परिषद के प्रत्याशी फक्कड़ बाबा रामायणी ने नामांकन दाखिल किया। 

फक्कड़ बाबा के पास है सिर्फ 2700 रुपये की नकदी

अब तक आठ लोकसभा और आठ विधानसभा के चुनाव लड़ चुके फक्कड़ बाबा का यह 17वें चुनाव के लिए नामांकन रहा। उन्होंने अपनी संपत्ति 10 हजार बैंक खाते में और 2700 नकद दर्शायी है। दूसरा नामांकन राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से जसवंत सिंह बघेल ने दाखिल किया है। जसवंत सिंह ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में कड़ा सुरक्षा पहरा

पहले दिन की नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलक्ट्रेट और आसपास क्षेत्र में कड़ा सुरक्षा पहरा रहा। कलक्ट्रेट में आम लोगों का प्रवेश मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया। यहां से सिर्फ अफसरों की गाड़ियां को ही प्रवेश की अनुमति दी गई। आम लोगों के साथ अधिवक्ता भी रोक दिये गए। 

इसे लेकर दिन भर पुलिस से झड़प होती रही। अधिवक्ताओं की नाराजगी वाहन पार्किंग तक भी प्रवेश न देने से ज्यादा थी। कई बार इससे हंगामे की स्थिति बन गई। इसके अलावा कलक्ट्रेट मुख्य गेट के बाहर भी पेट्रोल पंप के आसपास जाम की स्थिति बनी रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें