फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिखरे बाल और बढ़ी हुई दाड़ी...पूर्वा एक्सप्रेस में टिकट चेक कर रहा था जो TTI, हकीकत जान चकरा गए यात्री

Mon, 21 Jul 2025 01:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पूर्वा एक्सप्रेस में यात्रियों की टिकट चेक करते हुए फर्जी टीटीई पकड़ा गया। टूंडला हैडक्वार्टर के डिप्टी सीआईटी ने उसे पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
पुुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली रेलखंड पर रविवार सुबह पूर्वा एक्सप्रेस में यात्रियों की टिकट चेक कर रहे फर्जी टिकट निरीक्षक को ट्रेन के डिप्टी सीआईटी ने पकड़ लिया। पुलिस के सहयोग से पूछताछ कर उसे राजकीय रेलवे पुलिस को सौंपा है।
विज्ञापन


नई दिल्ली से चलकर हावड़ा जा रही 12304 पूर्वा एक्सप्रेस शनिवार शाम सात बजे करीब खुर्जा स्टेशन से निकली तभी टूंडला हैड क्वाटर के डिप्टी सीआईटी कुलदीप कुमार ट्रेन के कोच संख्या एस-03 में यात्रियों की टिकट चेक करते हुए पहुंचे। इस कोच में एक युवक को यात्रियों की टिकट चेक करते हुए उन्होंने देखा तो उससे पूछताछ की। इस बीच ट्रेन में चल रहा स्क्वायड के अशोक कुमार व सोनपाल गौतम व सीआईबी के उपनिरीक्षक विनोद गौतम भी वहां पहुंच गए। 

उन्होंने टिकट चेक कर रहे युवक से पूछताछ करते हुए उसका आईकार्ड आदि मांगा, किंतु वह कुछ भी नहीं दिखा सका। तब सीआईटी कुलदीप ने टूंडला नियंत्रण कक्ष को जानकारी देते हुए पकड़े गए युवक को जीआरपी अलीगढ़ को सौंप दिया। पकड़े गए फर्जी टीटीई ने अपना नाम अमन निवासी इटावा बताया है। डिप्टी फर्जी टीटीई के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें