फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का कहर: आधी रात को ढह गया मकान, एक ही परिवार के पांच लोग दबे; जिला अस्पताल में कराए गए भर्ती

Mon, 21 Jul 2025 01:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में बारिश की वजह से आधी रात को मकान गिर गया। उस समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे। मकान के मलबे में वे लोग दब गए। ग्रामीणों ने उनकी जान बचाई। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
आधी रात को ढह गया मकान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव गढ़का में रविवार रात्रि बड़ा हादसा हो गया। अचानक एक पुराना मकान भरभराकर ढह गया। हादसे के वक्त पूरा परिवार घर के अंदर सो रहा था। मलबे में दबकर परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


तेज आवाज होने पर ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। मलबे से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। फिलहाल, सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
घटना गांव गढ़का निवासी रईस आलम के घर हुई। रविवार देर रात बारिश के बाद मकान का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। इससे घर में सो रही रईस आलम की पत्नी छोटी बेगम (40 वर्ष), पुत्री समीरा (18 वर्ष), फक्रे आलम (16 वर्ष), रुबीना (14 वर्ष) और गुड़िया (13 वर्ष)  मलबे में दब गई।
विज्ञापन


मकान ढहने से गांव में खलबली मच गई। आनन-फानन में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान काफी पुराना और जर्जर हालत में था। 25 वर्ष पुराना लिंटर पड़ा था जो ईंटों का था। मकान के आगे का कुछ भाग तोड़कर दुकानों का निर्माण हो रहा था। आगे की ओर सपोर्ट खत्म होने से लिंटर धराशायी हो गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें