फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी शिक्षकों से रिकवरी को लेकर लखनऊ बुलाए गए लेखाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। फर्जी शिक्षकों से रिकवरी के मामले में लेखाधिकारी को लखनऊ में बुलाया गया है। 36 फर्जी शिक्षकों से रिकवरी किस प्रकार से होगी इसके लिए लखनऊ में वित्त विभाग के अधिकारी निर्देश देंगे। शासन ने बर्खास्त शिक्षकों से वेतन और अन्य देयकों के रूप में दी गई धनराशि की रिकवरी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शासन के मुख्य सचिव के निर्देश के बाद रिकवरी की कार्रवाई तेजी के साथ शुरू कर दी गई है। जिले में रिकवरी के लिए अभी तक क्या तैयारियां की गईं की जानकारी मांगी गई है। लेखाधिकारी को सारे रिकॉर्ड के साथ लखनऊ में बुलाया गया है। यहां वित्तविभाग के उच्चाधिकारी रिकवरी को लेकर दिशा निर्देश जारी करेंगे। लेखाधिकारी को 29 जुलाई को तीन बजे लखनऊ में आयोजित बैठक में प्रतिभाग करना होगा। मंगलवार की देर शाम लेखाधिकारी लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
36 शिक्षकों की हो चुकी है जिले में बर्खास्तगी
जिले में पूर्व बीएसए रामकरन यादव ने 31 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त की थीं। इसके बाद एसआईटी सूची में शामिल चार शिक्षकों की सेवाएं बीएसए विजय प्रताप सिंह ने समाप्त कीं। अनामिका प्रकरण के बाद एक शिक्षिक की सेवा समाप्त की गई।
विज्ञापन

रिकवरी के संबंध में उच्चाधिकारी के साथ 29 को अहम बैठक होनी है। जिसमें प्रतिभाग के लिए जरूरी कागजातों के साथ बुलाया गया है। शीघ्र ही सभी बर्खास्त शिक्षकों से रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन

एके शर्मा वित्त एवं लेखाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें