यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में डीएवी इंटर कॉलेज आलीपुर खेड़ा मैनपुरी में एक मुन्नाभाई को पकड़ने का मामला सामने आया है। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए प्रशासन ने आधार कार्ड से जन्मतिथि मिलान का विकल्प चुना है। मैनपुरी में सचल दल ने एक मुन्नाभाई पकड़ने के बाद पुलिस कार्रवाई की है।
बताया गया है कि मैनपुरी के आलीपुर खेड़ा में डीएवी इंटर कॉलेज में केंद्र व्यवस्थापक ने हाईस्कूल के परीक्षार्थी नीरज कुमार के स्थान पर परीक्षा देने आए अवनीश कुमार को पकड़ा है। स्कूल का सचल दल जब जांच पड़ताल कर रहा था तब अवनीश कुमार का चेहरा प्रवेश पत्र से मिलाया गया।
अवनीश अपने भाई नीरज कुमार के स्थान पर परीक्षा देने आया था। सचल दल ने सख्ती दिखाई तो अवनीश ने पूरी कहानी बता दी। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर केन्द्र व्यवस्थापक अमरपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।