फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आईटीआई में फर्जी हस्ताक्षर का खेल? जिलाधिकारी ने तलब की रिपोर्ट...24 घंटे में एक्शन शुरू

Thu, 11 Dec 2025 09:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आईटीआई में कथित फर्जीवाड़े पर डीएम ने  रिपोर्ट मांगी है। अमर उजाला खबर प्रकाशित होने के बाद मामले में अधिकारियों ने सक्रियता दिखाई है। 
विज्ञापन
आगरा जिलाधिकारी कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय आईटीआई बल्केश्वर में कथित फर्जी हस्ताक्षर और अवकाश मंजूरी में अनियमितताओं से जुड़ी शिकायत को अमर उजाला ने बुधवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। 24 घंटे के भीतर ही शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। अब जिलाधिकारी अरविंद बंगारी ने इस मामले में आईटीआई प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


यूपी टेक्निकल प्राइवेट आईटीआई के प्रबंधक डॉ. राजन मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजी शिकायत में गंभीर आरोप लगाए थे कि प्रशिक्षण अधिकारी 8, 13 और 14 अगस्त को गैरहाजिर थे इसके बावजूद रजिस्टर में उनके हस्ताक्षर दर्ज मिले। खबर प्रकाशित होने के बाद जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आईटीआई से रिपोर्ट मांगी है।

वहीं, आईटीआई प्राचार्य मान सिंह भारती ने कहा कि मामला साजिशन उठाया जा रहा है। वर्तमान में शिक्षकों की ड्यूटी एसआईआर कार्य में लगी है और पहले की शिकायतों की जांच हो चुकी है। आवश्यक तथ्यों को एकत्र किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें