Agra Land Fraud: एसआईटी फर्जी बैनामों के बारे में सुबूत जुटा रही है। इसके साथ ही हेल्पलाइन पर भी शिकायतें मिल रही हैं। अभी तक 11 फर्जी बैनामों की जमीन का भाैतिक सत्यापन किया जा चुका है।
आगरा में फर्जी बैनामों का खेल पकड़ने में विशेष जांच दल (एसआईटी) लगी है। 11 फर्जी बैनामों की जमीन का भाैतिक सत्यापन किया जा चुका है। दलालों के साथ कर्मचारियों ने भी खूब पैसा कमाया। इस बात की शिकायतें हेल्पलाइन नंबर पर मिल रही हैं।
विज्ञापन
हेल्पलाइन नंबर पर लोगों का कहना है कि करोड़ों की जमीन में हिस्सेदारी से ही पूरा नेटवर्क चल रहा था। साक्ष्य भी देने की बात भी कर रहे हैं। गोपनीय तरीके से गिरोह में शामिल कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है। यह देखा जा रहा है कि उन्होंने कितनी कमाई की। इसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाई जाएगी।
शहर की खाली पड़ी जमीनों के फर्जी बैनामे का खेल चल रहा था। मामला उजागर होने पर जांच हुई। थाना शाहगंज में केस दर्ज कराया गया। इसमें 11 लोगों को आरोपी बनाकर 7 को जेल भी भेजा गया। सदर के 3 और शाहगंज के एक मुकदमे की जांच एसआईटी कर रही है।
विज्ञापन
एसआईटी ने हेल्पलाइन नंबर 9557245873 जारी किया है। इस नंबर पर फर्जी बैनामों, जमीनों पर कब्जे सहित अन्य जानकारी लोग दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि कर्मचारियों की आगरा और आसपास के जिलों में कई संपत्तियां हैं। जांच की मांग की जा रही है, जिससे मिलीभगत सामने आ सके।
मास्टरमाइंड पकड़ से दूर
एसआईटी की जांच में एक व्यक्ति का नाम सामने आया था। उसकी पैठ तहसील के कई कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक होने की बात है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया था। मगर, 15 दिन बाद भी वो हाथ नहीं आ सका है। सर्विलांस और एसओजी की मदद ली जा रही है।