डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने एमएड की परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। परीक्षा दो पालियों में 4 फरवरी से 10 फरवरी तक विभिन्न केंद्रों पर कराई जाएगी।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय मंगलवार से एमएड की परीक्षा कराएगा। इसका संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। परीक्षा दो पालियों में 4 फरवरी से 10 फरवरी तक विभिन्न केंद्रों पर कराई जाएगी। विश्वविद्यालय री-एग्जाम (पुनर्परीक्षा) और एक्स (पूर्व) परीक्षा भी मुख्य के साथ कराएगा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की ओर से 30 जनवरी को एमएड की परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया गया था। इसमें परीक्षा एक पाली में कराने का एलान था। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार एमएड प्रथम, तृतीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा अब दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक होगी।
परीक्षा ओएमआर शीट पर आधारित होगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि परीक्षा में एमएड प्रथम सेमेस्टर के सत्र 2024-26 के मुख्य के साथ एक्स और री-एग्जाम देने वाले छात्र शामिल होंगे। वहीं सत्र 2023-25 तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2022-24 चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र परीक्षा देंगे। विवि री और एक्स परीक्षा भी मुख्य के साथ कराएगा।