फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह खबर, जिलाधिकारी ने किया खंडन

Sat, 17 Apr 2021 10:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

सोशल मीडिया पर जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर शनिवार की सुबह वायरल हो गई। जिलाधिकारी ने इसका खंडन किया है। 
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रभु एन.सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में प्रशासनिक और पुलिस सेवा के कई अधिकारी संक्रमित होने के बाद सोशल मीडिया पर जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर शनिवार की सुबह वायरल हो गई। जिलाधिकारी ने इस खबर को गलत बताते हुए कहा कि वह पॉजिटिव नहीं हैं। मंडलायुक्त अमित गुप्ता संक्रमित हैं। तीन दिन पहले उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

विज्ञापन

  
जिलाधिकारी ने बताया कि इन दिनों वह भीड़ वाली जगह या मीटिंग हॉल में डबल ट्रिप लेयर मास्क का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से भी अपना और अपने परिवार का ख्याल रखने को कहा है। कोरोना से बचाव के प्रति सजग और सावधान रहें। कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें। 

उन्होंने कहा कि अगले तीन-चार सप्ताह बहुत चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं। कई समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। ऐसे में जहां भी संभव हो लोगों की मदद करते रहें। बता दें कि जिलाधिकारी पिछले साल नवंबर महीने में कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। तब उनके स्टेनो समेत डीएम कम्पाउंड में कई कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें