उत्तर प्रदेश के आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने त्योहारों को देखते हुए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शरीर को मजबूती देने वाले दाल, दूध, घी और पनीर के नमूने भी फेल निकले। एक तरफ डायटीशियन-चिकित्सक भी अच्छी डाइट लेने की सलाह देते हैं। दूसरी ओर मिलावट-नकली के कारण बीमारियां पनप रही हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की जांच में 65.81 फीसदी नमूने फेल मिले। दूध-घी नकली और दाल-नमकीन में कीड़े मिले हैं।
विभाग ने अप्रैल से सितंबर तक 354 खाद्य नमूने लिए थे, इनमें से 233 नमूने मिलावटी-नकली मिले हैं। इनमें से 30 नमूने सेहत के लिए खतरनाक बताते हुए असुरक्षित बताए हैं। सितंबर की बात करें तो 43 नमूनों में से 30 नमूने फेल मिले हैं। सबसे ज्यादा मिलावट दूध, घी, खोया और दूध से बनने वाली अन्य सामग्री मिली है। दूध सिंथेटिक मिला है। गुटका में गेंबियर, मसालों में रंग और डंठल मिले हैं। खोआ और पनीर में वसा की मात्रा कम मिली।
यह भी पढ़ेंः- UP: जिसे लड़का समझ की आंखें चार, उसकी हकीकत पता चली तो हवा हो गया छात्रा का इश्क; पढ़ें पूरी कहानी
एफएसडीए के जिला अभिहित अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि अप्रैल से सितंबर तक 354 नमूनों में से 233 फेल मिले, इनमें से 255 मामले अभी कोर्ट में चल रहे हैं, बाकी के मामलों में कोर्ट ने 1.22 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
| खाद्य सामग्री |
नमूने |
फेल |
| दूध |
311 |
86 |
| खोया |
115 |
15 |
| पनीर |
114 |
12 |
| मसाले |
192 |
14 |
| मिठाई |
147 |
13 |
| सरसों का तेल |
69 |
05 |
| दाल |
66 |
04 |
| नमकीन |
68 |
03 |
| गुटखा |
15 |
02 |
दिल और किडनी की बीमारियों का खतरा
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार गुप्ता का कहना है कि मिलावटी और नकली खाद्य सामग्री से किडनी, लिवर और हृदय रोग के मामले बढ़ रहे हैं। लंबे समय तक इनके खाने से ये बीमारियां पनप रही हैं। पेट रोग में अपच, अल्सर की भी शिकायतें मिल रही हैं। उच्च रक्तचाप और मधुमेह का भी खतरा रहता है।
टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि मिलावटी सामान की शिकायत टोल फ्री नंबर (18001805533) पर सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 से शाम 6 बजे तक कर सकते हैं। इस पर जांच करने के लिए टीम जाएगी और नमूने लेगी। इसके अलावा कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में भी शिकायत की जा सकती है।