फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मार्कशीट गिरोह: आगरा विवि का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी गिरफ्तार, परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में है तैनात

Thu, 11 Jan 2024 08:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एसटीएफ ने फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह के सरगना सहित जिन चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, उसमें परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में सेवाएं दे रहा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे तत्काल सेवाओं से हटा दिया है।

 
विज्ञापन
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अर्जुन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में फर्जी अंकतालिका बनाने के मामले में एसटीएफ ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अर्जुन को पकड़ा है। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे तत्काल हटा दिया है। यह आउटसोर्सिंग पर तैनात था। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में सेवाएं दे रहा था।
विज्ञापन


अर्जुन दो वर्ष से अधिक से समय से विश्वविद्यालय में सेवाएं दे रहा है। पहले वह दैनिक वेतनभोगी के तौर पर कार्यरत था। बाद में आउटसोर्सिंग पर रख लिया गया। सूत्रों के अनुसार अर्जुन के पिता विश्वविद्यालय में नियमित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। इस आधार पर उसे रख लिया गया था। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में तैनात होने की वजह से वह विद्यार्थियों के सीधे संपर्क में आता था। विद्यार्थियों को झांसे में लेकर काम कराने का आश्वासन देता था।

 

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार का कहना है कि अर्जुन को एसटीएफ की ओर से गिरफ्तार किए जाने की सूचना मिलते ही उसे हटा दिया गया है। वह आउटसोर्सिंग पर सेवाएं दे रहा था। अब एसटीएफ मामले की जांच करेगी।

 

फर्जी मार्कशीट के मामले पहले भी सामने आए
नवंबर 2022 में विवि के आईईटी के नाम पर इंजीनियरिंग की तीन फर्जी अंकतालिका जारी होने का मामला सामने आया था। ऐसे कोर्स की अंकतालिकाएं जारी की गई थीं, जो कि संस्थान में संचालित ही नहीं थीं। बीटेक की अंकतालिकाएं जारी की गई थीं, जबकि संस्थान में बीई के कोर्स संचालित हैं। संबंधित विद्यार्थियों का कोई रिकाॅर्ड नहीं था। निजी कंपनियों ने अंकतालिकाएं सत्यापन के लिए संस्थान के निदेशक को भेजा था। इसके अलावा भी कई मामले सामने आए हैं, जहां विश्वविद्यालय के नाम से फर्जी प्रमाणपत्र जारी कर दिए गए। प्रमाणपत्रों का प्रोफार्मा भी विश्वविद्यालय के प्रमाणपत्रों से अलग था। मुहर और हस्ताक्षर तक फर्जी किए गए।

 
विज्ञापन

विवि में एसटीएफ की टीम का पहुंचना चर्चा का विषय रहा
विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर में भी एसटीएफ की टीम पहुंची थी। सूत्रों के अनुसार टीम पूछताछ के लिए और भी लोगों को अपने साथ ले गई थी। बृहस्पतिवार को यह चर्चा का विषय रहा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें