फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों से वसूली करते पकड़े नकली मंगलामुखी

विज्ञापन
कुसमरा में पकड़ा गया मंगलामुखी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
कुसमरा (मैनपुरी)। कसबा के सदर बाजार में जनपद इटावा के दो लोग खुद को मंगलामुखी बताकर दुकानदारों से वसूली कर रहे थे। किसी ने इसकी जानकारी मंगलामुखी के स्थानीय सरदार को दी। उनकी टीम ने दोनों नकली किन्नरों को पकड़ लिया। माफी मांगने के बाद छोड़ा गया।
विज्ञापन

कुसमरा चौकी क्षेत्र के सदर बाजार में इटावा के ऊसराहार निवासी छोटे सिंह व सुनील कुमार खुद को मंगलामुखी बताते हुए दुकानदारों से वसूली कर रहे थे। क्षेत्र में दूसरे जिले के मंगलामुखियों के आने की जानकारी मंगलामुखी के गुरू रजनी को दी गई। गुरू ने अपने सहयोगी मंगलामुखियों को जानकारी के लिए भेजा। सोमवार को यादव नगर के पास नकली मंगलामुखियों को दुकानदारों से वसूली करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया। इसके बाद मंगलामुखी उन्हें अपने साथ ले गए और पूछताछ की।
पकड़े गए छोटे व सुनील ने रुपये वसूलने की बात स्वीकार की। नकली मंगलामुखियों ने दोबारा से न आने की बात कहते हुए माफी मांगी। इसके बाद उन्हें वहां से जाने दिया गया। रजनी का कहना है कि सहालग के दौरान ये लोग मंगलामुखी का रूप बनाकर लोगों से वसूली करते हैं। भविष्य में दोबारा ये लोग क्षेत्र में आए तो इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें