बेवर। विकास खंड की ग्राम सभा मधुपुरी में रविवार को समिति की बैठक में हुए हंगामे की जांच सीओ भोगांव करेंगे। एसपी ने कहा है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद सरकारी कर्मचारियों की भी जानकारी ली जाएगी।
ग्रामसभा मधुपुरी में ग्राम प्रधान देवेंद्र कुमार कमल की मौजूदगी में रविवार को समिति की पहली बैठक हो रही थी। प्रधान की ओर से आरोप लगाया गया है कि समिति के दो सदस्यों ने निर्माण समिति, परिवार कल्याण तथा जल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष उन्हें बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। इसी बात पर विवाद हो गया। एक सदस्य ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बाद पिटाई करते हुए तमंचा दिखाकर धमकी दी।
बचाने आईं सदस्य लक्ष्मी देवी के साथ भी अभद्रता की। मामले को लेकर एसपी की ओर सीओ भोगांव अमर बहादुर को विस्तृत जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने बताया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
मामले की जांच सीओ भोगांव को सौंपी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
अशोक कुमार राय, एसपी