कासगंज। रघु एंड रिसर्च सेंटर गोरहा कलावती मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर की फर्जी मेल आईडी बनाकर आयुष मंत्रालय को मेल भेजा गया। मामले में अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
प्रोफेसर डॉ. प्रहलाद ने बताया कि उनके नाम से किसी ने फर्जी आईडी बना ली। इसके बाद कॉलेज की शिकायत आयुष मंत्रालय को कर दी। उन्हें जब इस संबंध में स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस दिया गया तो उन्हें फर्जी आईडी की जानकारी हुई।
इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी रामरज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद