फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्तावेजों में खेल: शातिर ने कर दिया जमीन का फर्जी बैनामा, इस तरह हड़पी रकम; पुलिस ने दबोचा धोखेबाज

Wed, 05 Aug 2026 12:02 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

बरौली अहीर में कूटरचित दस्तावेजों से प्लॉट का फर्जी बैनामा कर 4.44 लाख रुपये हड़पने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से थार गाड़ी और मोबाइल बरामद किया है, जबकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बरौली अहीर में मंगलवार को कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से जमीन बेचने और लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में थाना बमरौली कटारा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने फर्जी बैनामा कर रुपये ऐंठने के आरोपी को रिंग रोड रमाडा कट से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक थार गाड़ी और मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी बमरौली कटारा ने बताया कि पीड़िता ने विगत 28 जुलाई को थाने में तहरीर दी थी कि 23 अप्रैल को जोगेंद्र, पूजा, चरनसिंह उर्फ बिहारी, राधेश्याम आदि लोगों द्वारा साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे एक प्लॉट का फर्जी बैनामा कर दिया था। इसके बदले में उससे 4,44,280 रुपये वसूल लिए गए। जब पीड़िता कब्जे के लिए पहुंची तो असली भू-स्वामी के विरोध पर ठगी का पता चला। 

पैसे मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर मना कर दिया। घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी बीटू यादव उर्फ देवकीनंदनबिहारी निवासी ग्राम समोगर थाना बमरौली कटारा को मंगलवार को रिंग रोड रमाडा कट से गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, गाड़ी बरामद हुई। गाड़ी को जब्त कर आरोपी को जेल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास है। उस पर थाना डौकी और बमरौली कटारा में गैंगस्टर अधिनियम, हत्या के प्रयास व आर्म्स अधिनियम समेत आधा दर्जन प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें