फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: उच्च शिक्षा मंत्री की पत्नी के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक ID, चैटिंग में वो बातें...जानकर रह जाएंगे हैरान

Tue, 27 May 2025 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में उच्च शिक्षा मंत्री की पत्नी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बना दी गई। इस आईडी के माध्यम से अलग-अलग लोगों से चैटिंग की जाने लगी। मामला जानकारी में आने के बाद मंत्री की पत्नी ने पुलिस से शिकायत की। 
 
विज्ञापन
उच्च शिक्षा मंत्री की पत्नी के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक ID - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की पत्नी प्रीति उपाध्याय के नाम और फोटो लगाकर फेसबुक पर दो फर्जी आईडी बनाई गई हैं। इनसे अलग-अलग लोगों से चैटिंग की जा रही है। इसकी जानकारी पर प्रीति उपाध्याय ने पुलिस से शिकायत की। उन्होंने सुरक्षा का खतरा जताया है। इस पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 

नाॅर्थ ईदगाह काॅलोनी निवासी प्रीति उपाध्याय ने शिकायती पत्र में लिखा है कि कुछ अज्ञात लोगों ने दो फर्जी फेसबुक आईडी बना ली हैं। इन आईडी से अलग-अलग लोगों से चैटिंग की जा रही है। संदेशों का आदान-प्रदान भी किया जा रहा है। इससे लोगों में भ्रम पैदा हो रहा है।

ये भी पढ़ें -  STF का खुलासा: नेशनल शूटर, मीडियाकर्मी, असलहा बाबू...फर्जी शस्त्र लाइसेंस से हथियारों की खरीद-फरोख्त का भंडाफोड़


 

इससे अपराध करने की पूर्ण संभावनाएं हैं। प्रीति ने कहा है कि इससे उनकी सुरक्षा को खतरा है। जनता में छवि खराब हो रही है। साजिशकर्ता बड़े अपराध भी कर सकते हैं। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। साइबर क्राइम थाना पुलिस को लगाया गया है।

ये भी पढ़ें -   UP: विदेशी असलहे की खरीद-फरोख्त...भाजपा नेता को भी बेचा गया एक शस्त्र, STF जांच में बड़ा खुलासा



विज्ञापन

विधायक और आईपीएस की भी बनी थी फर्जी आईडी
फेसबुक पर किसी और के नाम और फोटो से फर्जी आईडी बनाने के मामले पहले भी कई बार आ चुके हैं। एत्मादपुर विधानसभा से भाजपा विधायक धर्मपाल सिंह, आईपीएस अधिकारी, सीओ और इंस्पेक्टर के नाम से भी फर्जी आईडी बन चुकी हैं। साइबर अपराधी भी असली आईडी से फोटो और नाम लेकर फर्जी आईडी बना लेते हैं। इसके बाद संदेश भेजते और रुपयों की मांग करते हैं। इन मामलों में पुलिस अब तक आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही है।

ये भी पढ़ें -   UP: फर्जी असलहों के लाइसेंस का बड़ा खेल...नेशनल शूटर ने जांच रुकवाने के लिए नोटिस भेजा, पहुंच का दिया हवाला

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें