फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फर्जी आईएएस कल्पना मिश्रा ने फेसबुक आईडी डिलीट कर दी, कर अधिकारी से की थी वसूली

Sat, 01 Jul 2023 11:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में फर्जी आईएएस कल्पना मिश्रा ने अपनी फेसबुक आईडी डिलीट कर दी। इसने कर अधिकारी से दोस्ती करके वसूली की थी। बाद में खुलासा हुआ था। 
विज्ञापन
Agra News: फर्जी आईएएस कल्पना मिश्रा ने फेसबुक आईडी डिलीट कर दी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में फर्जी आईएएस बनकर जीएसटी अधिकारी से शादी करने और वसूली करने की आरोपी कल्पना मिश्रा की फेसबुक पर दोस्तों की लंबी सूची है। केस दर्ज होने के बाद कल्पना ने अपनी फेसबुक आईडी को डिलीट कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अब पुलिस महिला के बारे में जानकारी करने सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाने जाएगी। 

विज्ञापन


जगदीशपुरा थाना के रहने वाले कर अधिकारी से कल्पना मिश्रा ने फेसबुक पर मित्रता की थी। खुद को आईएएस बताते हुए उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। आर्य समाज तरीके से मंदिर में शादी कर ली। बहाने बनाकर उनसे रकम भी वसूली। बाद में पता चला कि वह आईएएस नहीं है, पहले से विवाहित है। इस पर कर अधिकारी ने उसके विरुद्ध जगदीशपुरा थाने में केस दर्ज कराया।

यह भी पढ़ेंः- चंबल का एक थाना ऐसा भी: बदमाशों से नहीं, बिच्छुओं से खौफजदा हैं पुलिसकर्मी, वर्दी तो कभी जूते में घुसकर काटते
विज्ञापन


अधिकारी ने पुलिस को बताया कि कल्पना मिश्रा से जिस फेसबुक आइडी पर मित्रता हुई, उसमें 200 लोग और थे। कल्पना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें वह किसी दंपती के बीच में नहीं पड़ने की बात कह रही है। इस वीडियो में उसने खुद को एसडीएम हाथरस भी कहा है। वीडियो को भी पुलिस ने जांच में शामिल कर लिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: मक्का के खेत में हो रही थी हलचल...फिर पहुंची पुलिस, दृश्य देखकर खिसक गई पैरों तले जमीन

अधिकारी ने पुलिस को बताया कि कल्पना मिश्रा ने साजिश के तहत उनसे मित्रता और शादी की थी। उसकी योजना लाखों रुपये वसूलने की थी। पुलिस उपायुक्त सूरज राय ने बताया कि विवेचना जारी है, जो भी नए तथ्य या साक्ष्य सामने आएंगे। उन्हें विवेचना में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें