फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फर्जी गाइड ने वियतनाम के रक्षा मंत्री को घुमाया ताज, कौन है जिम्मेदार; दर्ज हुई एफआईआर

Tue, 20 Jun 2023 12:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

वियतनाम के रक्षा मंत्री जेन फान वांग जियांग को फर्जी गाइड ने ताजमहल में घुमाया। प्रोटोकॉल में बड़ी चूक सामने आने के बाद पर्यटन पुलिस ने धोखाधड़ी में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

 
विज्ञापन
ताज महल - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 ताजमहल में वियतनाम के रक्षा मंत्री की सुरक्षा तार-तार हो गई। फर्जी गाइड उनके साथ लंबे समय तक रहा, जिससे सुरक्षा में सेंध लगी। आरोपी शाकिर कुरैशी पुत्र अकील कुरैशी के विरुद्ध पर्यटन थाना में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


वियतनाम के रक्षा मंत्री जनरल फान वेन जियांग रविवार को प्रतिनिधिमंडल के साथ ताजमहल घूमने के लिए आगरा आए थे। जो गाइड उनके साथ था वह फर्जी निकला। विदेशी रक्षा मंत्री को शू-कवर भी पुराने दिलाए। ताज में प्रवेश के दौरान सुरक्षा कारणों से उन्हें इंतजार करना पड़ा था। फर्जी गाइड शाकिर कुरैशी शिल्पग्राम से लेकर ताजमहल भ्रमण तक उनके साथ रहा। ऐसे में रक्षा मंत्री की जान को खतरा भी हो सकता था। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई। सोमवार को आरोपी फर्जी गाइड के खिलाफ पर्यटन थाना में तैनात उपनिरीक्षक मनोज कुमार की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है।

सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया अब तक जांच में पता चला है कि आरोपी शकील कुरैशी ताजगंज पुरानी मंडी का निवासी है। उसके पास स्टे गाइड का अस्थाई लाइसेंस था, जिसकी अवधि 15 जून को समाप्त हो गई थी। ऐसे में वह विदेशी या किसी भी तरह के पर्यटक को घुमा नहीं सकता था। रक्षा मंत्रालय के प्रोटोकॉल के तहत किसी एजेंसी से उसे अधिकृत किया गया होगा। वहां उसने अपने गाइड लाइसेंस को लेकर गुमराह किया होगा। खुद को लाइसेंसी गाइड बताकर आरोपी ने उच्च स्तरीय विदेशी प्रतिनिधिमंडल के साथ धोखाधड़ी व सुरक्षा से खिलवाड़ किया है। अन्य लोगों की संलिप्तता के बारे में जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रास्ते के विवाद का खूनी खेल: बीच सड़क पर चाचा की हत्या, सामने जो आया मार दी गोली; तिहरे हत्याकांड से दहशत

ट्रेवल एजेंट की आड़ में चल रहा धोखाधड़ी का धंधा

विदेशी पर्यटक यात्रा से महीनों पहले ट्रेवल एजेंट के माध्यम से बुकिंग कराते हैं। अवैध गाइडों से सांठगांठ के कारण ही ऐसी घटनाएं हो रही हैं। इससे पहले दिसंबर में अमेरिका के सचिव को भी फर्जी गाइड ने घुमाया था। एक बार फिर वियतनाम के रक्षा मंत्री की यात्रा में लापरवाही सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें