आगरा में इंफ्रा कंपनी की साझेदार ने महिला और उसके पौत्र पर फर्जी दानपत्र बनाकर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
आगरा में इंफ्रा स्टेट कंपनी की साझेदार ने महिला और उसके पौत्र पर फर्जी दानपत्र बनाकर डेढ़ करोड़ की जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिकायत की। कमिश्नर के आदेश पर छत्ता पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
इंफ्रा स्टेट की साझेदार वैशाली ने पुलिस को बताया कि 17 जनवरी 2014 को उन्होंने सिकंदरा के बाईंपुर निवासी शांति देवी और धीरज यादव से 1.50 करोड़ रुपये में 0.2404 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी। खरीदी गई संपत्ति की गाटा संख्या 79 और खसरा संख्या 78 है।
जमीन बाबरपुर हरीपर्वत वार्ड स्थित बांके बिहारी पुरम में है। उनकी कंपनी तभी से जमीन पर काबिज है। आरोप है कि शांति देवी ने 19 दिसंबर 2025 को जमीन का दानपत्र अपने पौत्र गौरव यादव के नाम कर दिया। दानपत्र बनाने में धरमपाल यादव और घनश्याम भी शामिल थे।