भाजपा नेता का फर्जी फेसबुक एकाउंट बना दिया गया। फिर आपत्तिजनक वीडियो और फोटो डालकर भाजपा नेता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया गया। पीड़ित की शिकायत के बाद साइबर सेल ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा में भाजपा नेता के फेसबुक एकाउंट से मिलती-जुलती फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उस पर आपत्तिजनक वीडियो और फोटो डालकर उन्हें ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। डीपफेक एआई की मदद से फर्जी फोटो व वीडियो बनाए गए थे। साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।
आगरा कैंट में रहने वाले भाजपा नेता राजेश गोयल का फेसबुक पर बीजेपी ऑफिशियल के नाम से एकाउंट है। इस पर कई नेता भी जुड़े हुए हैं। उन्होंने शिकायत में कहा है कि 10 मार्च को उनके फेसबुक एकाउंट के नाम से फर्जी एकाउंट बनाया गया। इसके बाद उनका आपत्तिजनक वीडियो और फोटो एआई की मदद से तैयार करके ब्लैकमेल किया गया। पैसे भी मांगे जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इसे वायरल करने की धमकी दी जा रही है।