फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘केमिस्ट्री’ में पकड़ा गया फर्जी परीक्षार्थी

Thu, 03 Mar 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में अपनी नैया पार कराने के लिए परीक्षार्थी हर संभव कोशिश कर रहे हैं। कई जगहों पर परीक्षा केंद्र का स्टाफ ही खेवैया की भूमिका निभा रहा है। बुधवार को इंटरमीडिएट के केमिस्ट्री सेकेंड पेपर में एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। चार परीक्षा केंद्रों पर सामूहिक नकल की स्थिति पाई गई। तीन बालिकाएं पर्ची से नकल करती पकड़ी गईं। एक संदिग्ध कक्ष निरीक्षक को हटाया गया।
विज्ञापन

  जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय डा. जितेंद्र सिंह यादव ने गांधी स्मारक इंटर कालेज जैंगारा से कुलदीप (निवासी सिरौली) को लवकुश चाहर की जगह परीक्षा देते पकड़ा। उनको किसी ने इसकी गोपनीय सूचना दी थी। केंद्र व्यवस्थापक को कुलदीप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। इनके उड़नदस्ते ने हरप्रसाद इंटर कालेज, अछनेरा से तीन छात्राओं को नकल की पर्चियां के साथ पकड़ा।   
 जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार यादव ने जय गिर्राज इंटर कालेज, अकवाई, किरावली को डिबार करने की संस्तुति की है। परीक्षा केंद्र पर कापियां एक जैसी लिखीं पाईं गईं। वहीं सावित्री देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कापियों की भी स्क्रीनिंग कराए जाने की संस्तुति की है। यहां उड़नदस्ते के पहुंचने पर दो लोग बाहर भागे। सभी परीक्षार्थियों ने प्रश्नों के उत्तर एक जैसे ही लिखे थे। सह जिला विद्यालय निरीक्षक अर्चना गुप्ता के सचल दल को आरएल इंटर कालेज और ठाकुर घूरेलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सभी परीक्षार्थियों की कापियां एक जैसी लिखीं मिलीं। कापियों की स्क्रीनिंग के लिए लिखा गया है। घूरेलाल विद्यालय से पकड़े गए एक संदिग्ध कक्ष निरीक्षक को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


चपरासी दे रहे थे ड्यूटी
जीआईसी कछपुरा के प्रधानाचार्य संतोष कुमार मिश्रा को राम सहाय वर्मा इंटर कालेज बासौनी में कक्ष निरीक्षकों की कमी मिली। प्रत्येक कक्ष में एक-एक कक्ष निरीक्षक तैनात थे। कुछ कमरों में चपरासी ड्यूटी दे रहे थे। प्रधानाचार्य ने जिला विद्यालय निरीक्षक को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें