फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी ईडी प्रकरणः भाई को शरण देने और रेकी करने वाला गिरफ्तार...आधा दर्जन गिरफ्तारी बाकी

Thu, 26 Sep 2024 08:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा की  राधा ऑर्चिड कॉलोनी में फर्जी ईडी अधिकारी बनकर व्यापारी के घर में डकैती की योजना बनाने वाला मास्टर माइंड के भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अभी आधा दर्जन गिरफ्तारी बाकी हैं।
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र की राधा ऑर्चिड कॉलोनी में फर्जी ईडी अधिकारी बनकर व्यापारी के घर में डकैती की योजना बनाने वाला मास्टर माइंड अंकुर चौधरी को शरण देने वाले उसके भाई अमित चौधरी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। अमित चौधरी ने वारदात से पहले व्यापारी के घर की कई बार रेकी भी की थी।
विज्ञापन




 

थाना प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि फर्जी ईडी मामले में योजना बनाने वाले अंकुर चौधरी के भाई राया के गांव गोगा निवासी अमित चौधरी को बृहस्पतिवार को कृष्णापुरी से गिरफ्तार किया है। अमित चौधरी वर्तमान में बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज के पास किराए के मकान में रह रहा था। यहीं पर उसने अपने भाई को छुपा रखा था। अमित ने व्यापारी के घर की रेकी भी की थी।


 

पूछताछ में उसने कुछ और नाम बताए हैं। इसके अलावा अंकुर चौधरी और अमित गोगा की गिरफ्तारी के लिए सभी टीमें दबिश दे रही हैं। अंकुर चौधरी कोर्ट में समर्पण करने की फिराक में है लेकिन पुलिस ने न्यायालय के सभी गेटों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। उसे आत्मसमर्पण से पहले ही गिरफ्तार करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

 
विज्ञापन

यह है मामला
30 अगस्त को राधा ऑर्चिड कॉलोनी के गोकुलेश भवन स्वामी व्यापारी अश्वनी अग्रवाल के घर पर कुछ लोग ईडी अधिकारी बनकर पहुंचे। व्यापारी को वारंट दिखाया और घर में जबरन घुसने का प्रयास किया। व्यापारी को शक हुआ तो वह घर से भागकर बाहर आया और शोर मचा दिया। लोग एकत्रित हुए तो फर्जी ईडी अधिकारी मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंचे एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने स्वॉट, एसओजी, सर्विलांस समेत पांच टीमों का गठन किया। पुलिस पूर्व में इस मामले में महिला प्रोफेसर समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। बृहस्पतिवार को हुई अमित चौधरी को पकड़ने के बाद गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 9 हो गई है। अभी इस मामले में आधा दर्जन के करीब आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें