फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप दे रहा था मोटे-पतले होने की दवा, ये हुए चौंकाने वाले खुलासे

Sun, 14 Oct 2018 12:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सील - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आगरा के एत्मादपुर में झोलाछाप मोटे-पतले होने की दवा दे रहा था। ऐसी दो दुकानों को एसडीएम और आयुर्वेद चिकित्साधिकारी ने सील कर दवाओं के नमूने लिए हैं। मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।  

विज्ञापन


एसडीएम अरविंद कुमार बिंद और आयुर्वेद चिकित्साधिकारी ने खंदौली रोड एत्मादपुर स्थित हितैषी चिकित्सालय पर छापा मारा। बोर्ड पर वैद्य भूप सिंह का नाम लिखा था, जबकि इनका देहांत हो चुका है। उनका बेटा सुखवीर सिंह मरीजों को दवाएं दे रहा था। क्लीनिक आयुर्वेद विभाग में पंजीकृत नहीं थी। सुखवीर के पास चिकित्सकीय डिग्री भी नहीं मिली। दुकान में आयुर्वेद और कुछ एलोपैथी की दवाएं भरी हुई थीं। पता चला कि वह लोगों को मोटे और पतले करने का दावा करते हुए दवा देता था। इस दवा का खुद ही निर्माण करता था।




 

विज्ञापन


बरहन रोड पर स्थित दुकान पर वैद्यराज मुकुल कुमार और वैद्यराज राजकुमार दर्ज था। मुकुल कुमार के नाम के आगे बीएएमएस लिखा था, लेकिन वह डिग्री नहीं दिखा पाया। राजकुमार के पास भी चिकित्सकीय डिग्री नहीं मिली। दुकान को सील कर दिया। इस दुकान में भी आयुर्वेद और एलोपैथी की दवाएं मिलीं। आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि बिना लाइसेंस के दोनों दुकान सील कर दी हैं। इनके संचालक पर चिकित्सकीय डिग्री नहीं थी। 

हितैषी चिकित्सालय का संचालक मोटे-पतले होने की दवा देता था, जो वह खुद बनाता था। दोनों दुकानों से सीरप, पाउडर समेत नौ तरह की दवाओं के नमूने लिए हैं। मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें