फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: झोलाछाप करते मिले प्रसव और गर्भपात, हालत देख सीएमओ की टीम हैरान; 11 पर एफआईआर दर्ज

Mon, 16 Dec 2024 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

डिग्री न लाइसेंस ये हाल मिला आगरा के सीएमओ की टीम को विभिन्न अस्पतालों की जांच के दौरान। दवाएं और उपकरण भी जब्त किए। नोटिस के बाद भी चिकित्सक होने का कोई प्रमाण नहीं दे सके। 
 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बिना डिग्री व लाइसेंस के प्रसव और गर्भपात कराने, इलाज करने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई झोलाछाप पकड़े। दवाएं और उपकरण भी जब्त किए। नोटिस के बाद भी चिकित्सक होने का कोई प्रमाण नहीं दे सके। इस पर विभाग ने ऐसे 11 झोलाछापों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि बीते दो महीने में 20 से अधिक झोलाछाप और उनके अवैध अस्पताल-क्लीनिक संचालित होते पकड़े गए। गर्भपात-प्रसव के उपकरण मिले। दवाएं भी जब्त की गईं। नोटिस के बाद भी 11 ने चिकित्सकीय डिग्री, क्लीनिक-अस्पताल का लाइसेंस और एनओसी का प्रमाण नहीं दिया। संबंधित थानों में केस दर्ज कराया गया है। इसकी रिपोर्ट शासन और पुलिस आयुक्त को भी भेज रहे हैं। बाकी के भी रिकाॅर्ड उपलब्ध नहीं कराने पर एफआईआर कराई जाएगी।

इन पर हुई एफआईआर
कसाव पॉली क्लीनिक किरावली, गणपति हॉस्पिटल शमसाबाद, प्रीति हॉस्पिटल जगनेर, न्यू राधिका हॉस्पिटल शमसाबाद, जीएस पैथोलॉजी लैब शमसाबाद, शन्नो क्लीनिक अछनेरा, राकेश क्लीनिक किरावली, स्नेहलता क्लीनिक ताजगंज, ज्योति हॉस्पिटल बाह, संगीता जादौन क्लीनिक पिनाहट, अमिता मसीह क्लीनिक शाहगंज।
विज्ञापन


रिकॉर्ड नहीं मिले, कार्रवाई की तैयारी
सीएमओ ने बताया कि छापे में ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित जेपी हॉस्पिटल, महादेव हॉस्पिटल, लोकहितम हॉस्पिटल, शिवशक्ति हॉस्पिटल, आकाश हॉस्पिटल, ग्लोबल हॉस्पिटल, कमला नगर स्थित ओम अशोका हॉस्पिटल, भाटिया क्रिटिकल केयर यूनिट, हृदयम हॉस्पिटल में छापे के दौरान चिकित्सक नहीं मिले थे। ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित सूर्य उदय हॉस्पिटल में डॉक्टर नहीं थे और अवैध मेडिकल स्टोर मिला। लाइसेंस का नवीनीकरण भी नहीं था। इनको नोटिस देकर चिकित्सक-पैरामेडिकल स्टाफ की चिकित्सकीय डिग्री, लाइसेंस, विभिन्न विभाग से एनओसी मांगी, लेकिन उपलब्ध नहीं कराए हैं। इन पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें