फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मैट्रिमोनियल साइट्स पर डॉक्टर बनकर किया इंप्रेस...पहली मुलाकात में ही कर दिया ऐसा कांड, युवती के उड़े होश

Wed, 31 Dec 2025 08:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मेट्रोमोनियल साइट पर डॉक्टर बनकर युवक ने युवती को इंप्रेस किया। इसके बाद युवती को मिलने के लिए बुलाया। पहले डेट पर युवक ने ऐसी हरकत कर डाली कि युवती के होश उड़ गए। 
विज्ञापन
युवती सांकेतिक - फोटो : ai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेट्रोमोनियल साइट पर खुद को डॉक्टर बता युवक ने युवती से दोस्ती की। न्यू आगरा क्षेत्र के रेस्टोरेंट में मिलने बुलाया। मुलाकात के बाद परिचित से मिलने के बहाने युवती की स्कूटी लेकर फरार हो गया। स्कूटी में युवती के आभूषण और पर्स रखा था। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर तलाश कर रही है।
विज्ञापन



 

शाहगंज के दौरेठा की रहने वाली युवती ने बताया कि उसने अपने रिश्ते के लिए शादी डॉट कॉम वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाई थी। डॉ. शिव कुमार शर्मा नाम के प्रोफाइल से मैच होने के बाद बातचीत हुई। इसके बाद कथित डॉक्टर शिव कुमार ने दिल्ली हाईवे के सर्विस रोड स्थित एसआरके मॉल में बर्गर किंग रेस्टोरेंट में मिलने बुलाया। कुछ देर बातचीत के बाद शिव कुमार ने अपने दोस्त और भाभी से मिलने जाने को कहा।

 

वह उसके साथ अपनी स्कूटी पर बैठ चली गईं। कुछ दूर जाने के बाद उसने दोस्त के एसआरके मॉल में पहुंचने की जानकारी देकर स्कूटी मोड़ ली। मॉल पहुंचने पर वह उतरकर पार्किंग की स्लिप लेने लगीं। इतने में आरोपी स्कूटी लेकर भाग गया। स्कूटी की डिक्की में रखे पर्स में उनके आभूषण और नकदी थी। इंस्पेक्टर न्यू आगरा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी की रिकार्डिंग देखी जा रही है।

 
विज्ञापन

अपराध का तरीका बदल रहे अपराधी
पूर्व में ऑनलाइन पुराना सामान खरीदने बेचने के के लिए ट्रायल के बहाने अपराधी बाइक, कार और अन्य सामान लेकर भाग निकलते थे। अब मेट्रोमोनियल साइट्स समेत तमाम एप पर दोस्ती कर लोगों का सामान लेकर फरार हो रहे हैं। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि किसी भी अंजान व्यक्ति से बातचीत कर अपनी निजी जानकारी साझा करना हानिकारक हो सकता है। जागरूक रहकर ऐसे अपराधियों से बचा जा सकता है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें