फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी शिक्षकों की होगी सेवा खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। एसआईटी सूची में शामिल चार फर्जी शिक्षकों की बर्खास्तगी तय हो गई है। बीएसए ने जांच के बाद बर्खास्तगी की संस्तुति करते हुए फाइल जिला समिति के पास भेज दी है। इन शिक्षकों को आज यानी शुक्रवार को बर्खास्तगी के पत्र जारी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से वर्ष 2005 में बीएड की डिग्री हासिल कर जिले में शिक्षक बनने वाले 81 शिक्षकों की डिग्री एसआईटी ने फर्जी घोषित की थी। वर्ष 2017 से यह जांच चल रही थी। 30 नंवबर को 74 शिक्षकों की बर्खास्तगी बीएसए विजय प्रताप सिंह ने की थी। तीन शिक्षकों की सेवाएं समाप्त वर्ष 2016 में ही अन्य अभिलेख भी फर्जी पाए जाने पर कर दी गई थीं। शेष चार शिक्षकों की जांच चल रही थी।
चारों शिक्षकों को अपना पक्ष रखने के लिए 10 जनवरी की तारीख निर्धारित की गई थी। शिक्षकों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश भी दिए गए, लेकिन एक शिक्षक ही जिला समिति के सामने उपस्थित हुआ। बीएसए ने बृहस्पतिवार को इन शिक्षकों की बर्खास्तगी की संस्तुति करते हुए जिला समिति के पास फाइल भेज दी। माना जा रहा है कि शुक्रवार को इन शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

चार शिक्षकों की जांच जारी थी, जांच के दौरान वे अपने अभिलेख सही होने के सबूत नहीं दे सके। इसके बाद उनकी बर्खास्तगी की कार्रवाई अंतिम दौर में है। समिति के सभी सदस्यों के हस्ताक्षर होने के साथ ही इनकी बर्खास्तगी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विजय प्रताप सिंह बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें