फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ में कफ सिरप की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, आगरा में पकड़ी गई थी फैक्टरी

Thu, 04 Dec 2025 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

लखनऊ में कफ सिरप की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। आगरा में भी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और औषधि विभाग ने नकली कफ सिरप बनाने की फैक्टरी पकड़ी थी। 
विज्ञापन
नकली कफ सिरप (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में कफ सिरप की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। आगरा में भी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और औषधि विभाग ने नकली कफ सिरप बनाने की फैक्टरी पकड़ी थी। करीब 15 करोड़ रुपये की दवाएं और मशीनें जब्त की गई थीं। दवा माफिया से पूछताछ में 10 राज्यों और बांग्लादेश तक तस्करी होने का पता चला था।
विज्ञापन


 सितंबर 2023 में आईकॉन सिटी मघटई निवासी विजय गोयल की बिचपुरी और सिकंदरा क्षेत्र में तीन अवैध फैक्टरियां पकड़ी गई थीं। जांच में कफ सिरप के 25 नमूने फेल हुए थे। सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय का कहना है कि बीते साल अक्तूबर में जेल से बाहर आने के बाद विजय गोयल ने फिर फैक्टरी शुरू कर दी थी। इस बार फैक्टरी से करीब 8 करोड़ की दवाएं और मशीनें मिली थीं। विजय गोयल, उसके मैनेजर नरेंद्र शर्मा समेत कई लोग गिरफ्तार भी किए गए थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें