फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चाय वाले के नाम पर चल रहा फर्जी बीएस मेडिकल कॉलेज सील, दो महीने पहले हुआ था भंडाफोड़; जेल में सात आरोपी

Thu, 05 Nov 2026 10:58 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

दो माह पहले जब पुलिस ने यहां छापा मारा था तब कॉलेज से छात्रों के आईडी कार्ड, आवेदन फार्म, हाजिरी शीट, फीस रसीदें, परीक्षा पुस्तिकाएं, जाली प्रश्नपत्र, फर्जी मार्कशीट और मुहर बरामद हुई थीं। इस मामले में पुलिस अब तक सात लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है।
विज्ञापन
फर्जी मेडिकल काॅलेज पर सील लगाती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के गांव महमूदपुर नगरिया में चाय वाले के नाम पर चल रहे फर्जी बीएस मेडिकल कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी को बृहस्पतिवार को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रशासन और पुलिस के साथ संयुक्त रूप से की। टीम ने संस्थान में ताला जड़कर परिसर के बाहर कार्रवाई संबंधी नोटिस भी चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन


मारहरा क्षेत्र के महमूदपुर नगरिया में इस फर्जी मेडिकल कॉलेज व यूनिवर्सिटी की शुरुआत वर्ष 2022 में गांव के ही सतेंद्र कुमार उर्फ कृष्णपाल ने की थी। दो माह पहले जब इस बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ तो पुलिस जांच में पता चला कि जिस बीएस नामक व्यक्ति के नाम पर यह कॉलेज रजिस्टर्ड दिखाया गया है, उसका पूरा नाम भगवान दास है और वह चाय बेचने का काम करता है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

इस फर्जी संस्थान में बीफार्मा, डीफार्मा, बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, एएनएम, डीएमएलटी और बीएमएलटी समेत कई मेडिकल कोर्स संचालित किए जा रहे थे। दो माह पहले जब पुलिस ने यहां छापा मारा था तब कॉलेज से छात्रों के आईडी कार्ड, आवेदन फार्म, हाजिरी शीट, फीस रसीदें, परीक्षा पुस्तिकाएं, जाली प्रश्नपत्र, फर्जी मार्कशीट और मुहर बरामद हुई थीं। इस मामले में पुलिस अब तक सात लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है।

एसीएमओ समेत कई अधिकारी रहे मौजूद
बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. राम मोहन तिवारी, एसडीएम सदर श्वेता सिंह, तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय और भारी पुलिस बल महमूदपुर नगरिया स्थित फर्जी मेडिकल कॉलेज पहुंचा। जांच-पड़ताल के बाद टीम ने संस्थान के मुख्य द्वार और कमरों पर ताला लगाकर उसे सील कर दिया। इस दौरान मलेरिया निरीक्षक लोकमन सिंह, पटल सहायक सचिन यादव और श्याम सुंदर समेत अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें